अजमेर स्मार्ट सिटी के 100 करोड़ रुपए के घोटाले में लिप्त दोषियों को सजा दिलवाने के लिए युवा कांग्रेस ने ई रिक्शा रूपी रथ निकाल कर अभियान की शुरुआत की
अजमेर। (राजकुमार वर्मा /मनोज वर्मा) जब से सेवन वंडर का मामला अजमेर में लोगों के सामने आया है तब से ही अजमेर युवा कांग्रेस ने इस मामले को लेकर अजमेर बचाओ भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान को लेकर एक आंदोलन सा शुरू कर दिया है
युवा कांग्रेस ने अजमेर बचाओ भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान के तहत आज अजमेर स्मार्ट सिटी के 100 करोड़ रुपए के घोटाले में लिप्त दोषियों को सजा दिलवाने के लिए युवा कांग्रेस ने आगरा गेट गणेश मन्दिर से पूजा अर्चना कर ई रिक्शा रूपी रथ निकाल कर जन जागरूकता अभियान शुरू कर जनता के बीच में जा कर आमजन को इस अभियान में साथ लिया और इस अभियान की शुरुआत की।
सागर मीणा शहर कांग्रेस सचिव ने बताया कि इस अभियान अजमेर बचाओ भ्रष्टाचारी भगाओ में शहर कांग्रेस के सभी लोग मिल कर युवा कांग्रेस के साथ सभी वार्डो में इस अभियान को चलाएंगे और वार्ड वासियों को शहर में अधिकारियों द्वारा करोड़ों रुपए की घोटाले के पोल खोल उन अधिकारियों को बर्खास्त कराएंगे, शहर के 80 वार्डो में रथ रूपी ई रिक्शा के साथ घर घर जा कर पंपलेट दे कर सभी को साथ जोड़ेंगे।
लोकेश शर्मा पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि युवा कांग्रेस के इस अभियान को लेकर आगामी दिनों में बहुत बड़ा जन आंदोलन का रूप ले लेगा जिसमें कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस सभी लोग मिल कर युवा कांग्रेस के इस अभियान में आगामी 24 अप्रैल को कलेक्ट्रेट धरना को सफल बनायेगे।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हितेश्वरी टांक ने बताया जनता की मेहनत की कमाई का दुरुपयोग किया गया वर्ष 2014–15 में राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश की अवेहलना करते हुए आनासागर की 250 मीटर की परिधि में नो कंस्ट्रक्शन जोन बने हुए के बाद भी गैर कानूनी तरह से निर्माण कराया गया, निर्माण होते हुए शहर के कोई भी विधायक, मेयर, और सांसद तक ने इस निर्माण पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी अब जब उस निर्माण को तोड़ा गया तब भी शहर के जन प्रतिनिधि द्वारा कोई दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही के लिए मांग नहीं की गई जिसका भी युवा कांग्रेस विरोध करती हे साथ ही ये मांग करती हे कि दोषियों को बर्खास्त कर उसकी वेतन से उक्त नुकसान हुई राशि वसूल की जाए और उन सभी दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए अन्यथा युवा कांग्रेस प्रति दिन राजस्थान सरकार के विरोध में अपना प्रदर्शन उग्र करती चली जाएगी जिसकी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन की होगी
युवा कांग्रेस आगामी 10 दिनों तक सभी वार्ड में, सभी शिक्षण संस्थाओं में, सभी दफ्तरों, सभी व्यापारिक संस्थाओं में जा कर 24 अप्रैल को आमजन को एक कर कलेक्ट्रेट पर धरना दे कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देगी।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अकबर हुसैन, मनीषा मीणा, पवन ओड,शोएब अख्तर, पार्षद ईश्वर राजोरिया, अकबर काठात, अंकित पंवार, ओमप्रकाश मंडावर, दीपक वर्मा, कविता कहार, तिपाशा खींची, मुनींद्र मीणा, प्रशांत चौहान, गर्व दत्त, शब्बीर चीता, राहुल जाजोट, साहिल हुसैन, संजय मेघवंशी, अंकित घारू, फैजान अली, अरमान खान, प्रशांत कुमार, धीरज गुर्जर, विक्रम चौहान, प्रिंस प्रजापत, सलीम खान, यश बुंदेल, लता कुमारी, हनीफ मोहम्मद, अभिनव भटनागर आदि पद अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर अजमेर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया ---
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हितेश्वरी टांक ने बताया --
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय जैन ने बताया --